Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Condition of Mandakini ghats is dilapidated; pilgrims facing difficulties.

Chitrakoot News: मंदाकिनी के घाटों की हालत खस्ता, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

Tue, 21 Jul 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 21 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Condition of Mandakini ghats is dilapidated; pilgrims facing difficulties.
फोटो 19 सीकेटीपी 10 महिला की टूटी सीढिया-संवाद।
चित्रकूट। शंकर बाजार स्थित मंदाकिनी किनारे बने घाटों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। घाटों की सीढ़ियां कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और ऊपर बनी छतें भी ढह चुकी हैं। इससे स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

समाजसेवियों ने मंदाकिनी तट पर सुंदर घाट, गुप्ता घाट और महिला घाट का निर्माण कराया था। शहर के निवासी और दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु यहां स्नान करते थे लेकिन पिछले पांच साल से इन घाटों की मरम्मत न होने से हालात बदतर हो गए हैं। महिला घाट और गुप्ता घाट की छतें पूरी तरह ढह चुकी हैं। मंदाकिनी बचाओ समिति के अध्यक्ष सुशील निषाद ने बताया कि इन घाटों पर रोजाना शहर के लोग स्नान के लिए आते हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घाटों की दुर्दशा देखकर कई लोगों ने यहां आना ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक रामदयाल और सीताराम ने कहा कि मकर संक्रांति और गंगा दशहरा जैसे पर्वों पर यहां मेला लगता है और दूर-दराज से श्रद्धालु स्नान को आते हैं। इसके बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। राजेश कुमार ने बताया कि बारिश में घाटों की दीवारें गिरने का खतरा है, जिससे ऊपर बने मंदिर परिसर भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंदाकिनी तट पर घाटों के सुंदरीकरण के लिए योजना बनाई जा रही है। जल्द ही मरम्मत और सुंदरीकरण का काम शुरू किया जाएगा।

फोटो 19 सीकेटीपी 10 महिला की टूटी सीढिया-संवाद।

फोटो 19 सीकेटीपी 10 महिला की टूटी सीढिया-संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed