{"_id":"5a072b704f1c1bee688baa75","slug":"complete-the-housing-and-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पूरा करें आवास व शौचालय वरना कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पूरा करें आवास व शौचालय वरना कार्रवाई
चित्रकूट
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते बीडीओ कुलदीप कुमार व सचिव।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव में प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा करने के लिए बीडीओ व एडीओ पंचायत ने प्रधान-सचिवों के साथ बैठक की। जिसमें निर्देश दिए गए कि जो भी पात्र इस योजना में सरकारी किश्त ले चुका है वह निर्धारित समय पर निर्माण पूरा कराए ताकि लक्ष्य पूरा हो सके।
शनिवार को सदर ब्लाक परिसर में प्रधान व सचिव की बैठक हुई। जिसमें बीडीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण के लिए पात्रों को प्रथम किश्त जारी की जा चुकी है। कई स्थानों से सूचना मिली है कि किश्त पाने वालों ने निर्माण शुरू नहीं कराया है। जिससे लक्ष्य पूरा नहीं होगा। प्रधान व सचिव इस बात का ध्यान रखें कि जिसने किश्त ली है उसके घर जाकर निर्माण की भी जानकारी लें। इसके बाद इसकी रिपोर्ट भी दी जाए। एडीओ पंचायत रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हर पात्र को निर्माण समय से पूरा करने के लिए प्रेरित किया जाए।