फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Complaint against three including former MP

पूर्व सांसद समेत तीन के खिलाफ शिकायत

Fri, 22 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Complaint against three including former MP
मऊ(चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र में भाजपा विधायक आंनद शुक्ला व सपा के पूर्व सांसद बालकुमार पटेल के बयानों को लेकर चर्चा गर्म है। 35 साल पूर्व डाकू ददुआ के रामू का पुरवा कांड को लेकर बयानबाजी हो रही है। इस संबध में दयाशंकर ने मानिकपुर विधायक को पूर्व सांसद समेत तीन के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नाही गांव निवासी दयाशंकर समदरिया ने मानिकपुर भाजपा विधायक आनंद शुक्ला को दिए पत्र में बताया कि 13 अक्टूबर को गांव में कूर्मी क्षत्रिय रथ यात्रा आई थी जिसमें पूर्व सांसद व डाकू ददुआ के भाई बालकुमार पटेल ने कहा था 19 जुलाई 1986 में डाकू ददुआ द्वारा किये गये नरसंहार को न भूलें। बताया कि वह उसी परिवार का सदस्य है और इस बयान के बाद भयभीत है। इस संबध में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाही में आयोजित चौपाल में भाजपा के मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने पूर्व सांसद के उस बयान पर कहा कि वह सजा देने वाला यंत्र भी जानते हैं। किसी कार्यकर्ता को कुछ हुआ तो उसका हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed