फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Common people upset with BJP are ready for change

Chitrakoot News: भाजपा से परेशान आमजन बदलाव को तैयार

Mon, 04 Mar 2024 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Common people upset with BJP are ready for change
चित्रकूट। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक ने मनोनीत नगर अध्यक्षों का माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद गोष्ठी भी की गई।
विज्ञापन


कर्वी के पूर्व नगर अध्यक्ष रामनरेश अग्रहरी, राजापुर के नगर अध्यक्ष समीर विश्वकर्मा व मऊ के नगर अध्यक्ष सुबोध शुक्ला को जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव व पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मऊ नगर पंचायत के सात सभासदों, पूर्व प्रधान छिवलहा का भी स्वागत हुआ।
जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा से हर वर्ग परेशान निराश है। लोकसभा चुनाव में सपा भाजपा को उखाड़ फेंकेगी। पूर्व विधायक ने बताया कि भाजपा से समाज का हर वर्ग निराश है। चाहे किसान हो या नौजवान, यह सरकार आज तक कोई भी भर्ती निष्पक्ष तरीके से नहीं कर पाई।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा के आम चुनावों की रण तैयार है। कभी भी रणभेरी बज सकती है। लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इस मौके पर सत्यनारायण पटेल, समीर विश्वकर्मा, सुबोध शुक्ला, सोनू नामदेव, जितेंद्र सिंह, जगदीश यादव, उमाकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed