{"_id":"a01695294f619bfaa46824689bfe068a","slug":"commite-should-be-make-on-the-basis-of-one-booth-20-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बूथ बीस यूथ के आधार पर बनाएं कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बूथ बीस यूथ के आधार पर बनाएं कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Sat, 09 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को फ्रंटल संगठनों की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने एक बूथ बीस यूथ का मानक तय किया है। इसमें महिलाओं की हिस्सेदारी भी रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बूथ कमेटियां बनाने का काम चल रहा है। दोनों विधान सभा क्षेत्रों में सेक्टर प्रभारी तैनात कर दिए गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया। जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने दल को कमजोर करने वालों को खबरदार किया।
विज्ञापन
गुलाब खां ने अल्पसंख्यक समुुदाय के सहयोग का वादा किया। अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष आमिर फारुकी ने कहा कि इस तरह की कमेटियां बनाई जाएं, जिससे विधान सभा चुनाव में सपा की एकतरफा जीत हो। लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष फराज खां ने कहा कि पार्टी में कुछ अवसरवादी नेता हैं, जिनकी पहचान कर कार्रवाई कराई जाएगी। शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष भैरोनाथ यादव, सत्यनारायण पटेल, गुलाबचंद्र गुप्ता, जलालुद्दीन सिद्दीकी, कलीमुद्दीन बेग, अली हसन, हसन मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन