फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Commercial cylinder shortage makes food expensive

Chitrakoot News: व्यावसायिक सिलिंडर किल्लत से महंगी भोजन की थाली

Tue, 24 Mar 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 24 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Commercial cylinder shortage makes food expensive
ग्राहकों की जेब पर बढ़ा बोझ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



चित्रकूट। व्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत से जिले में भोजन की थाली महंगी हो गई। साथ ही अन्य खाने-पीने की वस्तुओं के दाम भी बढ़ गए हैं। सादी थाली 80 रुपये के बजाए 100 रुपये की हो गई। 10 रुपये की कल्हड़ चाय अब 15 रुपये में मिल रही है। जबकि 10 रुपये के दो बिकने वाले समोसा अब 15 रुपये मिल रहे हैं। जिससे ग्राहकों को अब अधिक भुगतान करना पड़ रहा है।



शहर के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास स्थित होटलों में खाने की थाली समेत अन्य खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। रेलवे स्टेशन के पास एक होटल मालिक राजेश कुमार ने बताया कि गैस महंगी हो गई है और मिल भी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि इस मजबूरी में भोजन की थाली महंगी करनी पड़ी। रेट में 20 फीसद बढ़ोतरी की गई है। अस्थायी रोडवेज के पास एक अन्य होटल मालिक रामशरण ने बताया कि समोसा पहले 10 रुपये का मिलता था, अब 15 रुपये में दो हो गए हैं।
विज्ञापन

अनिल गुप्ता ने बताया कि दुकानदार गैस न मिलने और सामान बनाने में लगने वाली सामग्री महंगी होने का हवाला देते हैं। कहते हैं कि ग्राहकों को मजबूरी में बढ़े हुए दाम पर सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। होटल में खाना खाने आए ग्राहक अजय सिंह, रमेश कुमार और सुनील ने बताया कि पहले 90 रुपये की थाली 100 रुपये में मिल रही है। लकड़ी आदि की कीमतें भी बढ़ गई हैं, जिससे लागत में इजाफा हुआ है। यह सीधे तौर पर खाने-पीने की वस्तुओं के मूल्य को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----




जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इस किल्लत से होटल व्यवसायियों को महंगे वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed