{"_id":"56f9761d4f1c1b1b73f005b3","slug":"cole-outlaw-gang-bbuli-beaten-three-including-a-father-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकू बबुली कोल गैंग ने पिता-पुत्र समेत तीन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकू बबुली कोल गैंग ने पिता-पुत्र समेत तीन को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
कांबिंग करती पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ पुलिस डकैतों की तलाश में कांबिंग करती रही, वहीं दूसरी तरफ बेखौफ ढाई लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने घाटाकोेलान गांव में जीप चालक समेत पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। सभी को पुलिस और दूसरे डाकू गैंग की मुखबिरी करने के शक पर पीटा गया।
विज्ञापन
रविवार रात को एसपी केके चौधरी के साथ पुलिस व पीएसी टीम मारकुंडी और मानिकपुर के जंगलों में कांबिंग कर रही थी, देर रात करीब ढाई बजे बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के घाटाकोलान में डकैत बबुली कोल गैंग आ धमका। डकैतों ने नौबस्ता निवासी जीप चालक कौशल किशोर को जगाकर उसकी बंदूक की बट से पिटाई की और जीप लेकर गांव के अंदर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां छबिलाल (50) और उसके पुत्र चेतराम (20) को घर से निकालकर जमकर पीटा। पिटे पिता-पुत्र ने बताया कि डकैतों को शक था कि वह लोग पुलिस और डाकू गौरी यादव गैंग की मुखबिरी करते हैं। इसलिए उनकी पिटाई की। घटना की जानकारी पर पुलिस टीम सोमवार तड़के गांव पहुंची। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। थानाध्यक्ष आरएस द्विवेदी ने बताया कि जीप चालक कौशल की तहरीर पर डकैत बबुली कोल, लवलेश आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन