फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cobbing in the jungles in search of outlaw Gauri gang

डाकू गौरी गैंग की तलाश में जंगलों में कॉबिंग

Sun, 27 Jun 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cobbing in the jungles in search of outlaw Gauri gang
मानिकपुर (चित्रकूट)। डेढ़ लाख के इनामी डकैत गौरी गैंग की धरपकड़ के लिए छह अलग टीमों ने रविवार को भी जंगलों में कॉबिंग की।
विज्ञापन

रैपुरा थाना प्रभारी सुशीलचंद्र शर्मा व उनकी टीम द्वारा गौरिहा व बिलहा के जंगलों में, स्वॉट टीम प्रभारी श्रवण सिंह द्वारा गाड़ा कछार, पिसड़ाहार, चुरेह के जंगलों में, बहिलपुरवा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम एवं पीएसी बल द्वारा मुनका पहाड़ एवं जंगलों में कांबिंग की गई।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि मानिकपुर थाना प्रभारी सुभाषचंद्र चौरसिया के नेतृत्व में थाना मानिकपुर पुलिस टीम के साथ धर्माचुआ जंगल चुरेहकेशरुआ जंगल में, संरैंया चौकी प्रभारी संदीप कुमार पटेल द्वारा चौकी टीम के साथ गाढ़ा कछार के जंगलों में व मारकुंडी थाना प्रभारी रमेशचंद्र द्वारा पीएसी टीम के साथ अमरावती के जंगलों में गौरी यादव गैंग की धरपकड़ के लिए कॉबिंग की गयी है। जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

चित्रकूट। इधर जिले भर की पुलिस टीमें कुख्यात डाकू गौरी यादव गैंग की तलाश कर रहीं हैं लेकिन तीन दिन बाद भी हाथ खाली हैं। उधर सूत्रों की मानें तो डाकू अपने गैंग के साथ भरतकूप क्षेत्र के रास्ते से मप्र की सीमा की ओर भाग निकला है। बतादें कि डकैत गैंग ने वन विभाग के पौधशाला 22 जून को गाडाकछार फिर 24 जून को इटवां में मजदूरों को धमकाकर पौधरोपण का सरकारी काम बंद कराया था। इसके बाद पुलिस टीमें सतर्क हुई और उसकी घेराबंदी शुरू की थी जिससे डरा गैंग उस जंगल से भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार जंगलों में कांबिंग कर रहीं हैं। चित्रकूट एसपी अंकित मित्तल ने कहा कि जिले भर के जंगलों में डाकू गौरी की तलाश की जा रही है जल्द उसे मार गिराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed