फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   CM yogi will be in chitrakutt on 30 december

धर्मनगरी में ढाई घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sat, 28 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
CM yogi will be in chitrakutt on 30 december
जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के 30 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरशोर से हो रही हैं। दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन रमेश पोखिरयाल मुख्य रूप से हिस्सा लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री के आने का प्रोटोकाल प्रशासन को मिल गया है। प्रोटोकाल में मुख्यमंत्री के ढाई घंटे धर्मनगरी में रुकने की बात कही गई है। वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भी आने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे हेलीकाप्टर से यहां पहुंचेंगे। उनका हेलीकाप्टर चित्रकूट इंटर कालेज में उतारने के लिए हैलीपैड की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री हेलीपैड से डाक बंगला जाएंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद वह भगवान कामदनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। परिक्रमा करने की भी संभावना है। लगभग ढाई घंटे के कार्यक्रम के बाद वह शाम लगभग तीन बजे लखनऊ प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखिरयाल के आने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने विश्वविद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। उनके साथ विवि के कुलपति प्रो.योगेश चंद्र दुबे आदि मौजूद रहे। विवि के पीआरओ एसपी मिश्रा ने बताया कि विवि में कुल 923 डिग्रीधारक हैं। जिसमें 50 स्वर्ण व दो कुलाधिपति पदक का वितरण होगा। वहीं, मुख्यमंत्री के आने सूचना पर शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित फुटपाथ पर खुली दुकानों को 30 तारीख के पहले हटाने के लिए यातायात विभाग ने माइक के माध्यम से ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed