फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   CM will give more than one billion rupees to Dharmanagari

धर्मनगरी को एक अरब से ज्यादा की सौगात देंगे सीएम

Thu, 13 Sep 2018 11:07 PM IST
chitracoot
chitracoot Updated Thu, 13 Sep 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
CM will give more than one billion rupees to Dharmanagari
Instructions - फोटो : amarujala

विज्ञापन
अमर  उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। धर्मनगरी को सीएम की ओर से एक अरब 16 करोड़ 24 लाख की योजनाओं का तोहफा मिलेगा। रविवार को तीसरी बार जिले में आ रहे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अबतक तय प्रोग्राम के अनुसार 73 प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। संबंधित विभागीय अधिकारी शिलापट्ट तैयार कराने का काम युद्धस्तर पर करा रहे हैं। इसमें 20 आंगनबाड़ी केंद्र व दो केंद्रीय विकास निधि से बहु प्रतीक्षित सड़कें शामिल हैं।
  जिले में मुख्यमंत्री का 16 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम है। जिसमें पुलिस लाइन में हजारों लाभार्थियों को बुलाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री सड़क, स्कूल, आंगनबाड़ी समेत अन्य योजनाओं के चल रहे 73 प्रोजेक्ट के 116 करोड़ 24 लाख के काम का शिलान्यास करेंगे। इसमें 41.27 लाख लागत की इटवां मानिकपुर मारकुंडी मार्ग और 40.37 लाख लागत की मानिकपुर कल्याणपुर से धारकुंडी मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है। सबसे ज्यादा सड़कों का ही शिलान्यास होगा। इसके अलावा 20 आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। पहले इस प्रोेजेक्ट में बरगढ़ व मऊ में संचालित ग्राम समूह पेयजल योजना भी शामिल थी लेकिन किन्ही कारणवश इसे हटाया गया है।
विज्ञापन


पंडाल व मंच स्थल का निरीक्षण
चित्रकूट। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी से लेकर हर विभाग के अधिकारी कर्मचारी दिन रात तैयारियों में लगे हैं। गुरुवार की सुबह डीएम विशाख जी अय्यर व एसपी मनोज कुमार झा ने अलग अलग समय पर हेलीपैड स्थल और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। पंडाल व मंच के निर्माण में यह ध्यान रखा गया है कि यदि बारिश हो तो कार्यक्रम बाधित न हो। अलग अलग योजना के लाभार्थियों को बैठाने के लिए बैरीकेटिंग होगी। मंच पर निर्धारित व्यक्ति ही जा सकेंगे। सुरक्षा के इंतजाम का भी जायजा लिया गया। डीएम एसपी ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व कार्यक्रम में किसी भी तरह की बाधा नहीं पहुंचने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम का हेलीकाप्टर शहर के चित्रकूट इंटर कालेज के मैदान में उतरेगा। यहां हेलीपैड बना है। गुरुवार को डीएम एसपी ने निरीक्षण कर निर्देश दिए कि इसे चौड़ा किया जाए। इसके बाद पहले बने हेलीपैड स्थल के बराबर ही एक और पक्का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed