{"_id":"58a73d574f1c1b5833d88577","slug":"cm-today-descend-liner-dharmnagri","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में आज उतरेगा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में आज उतरेगा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए तैयार होता मंच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिये धर्मनगरी की दोनों सीटों पर 23 फरवरी को वोटिंग होगी। मतदान की तारीख नजदीक आते ही स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने आने लगे हैं। शनिवार को सूबे के मुखिया अखिलेश यादव चित्रकूट में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे। इसके लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी, पदाधिकारी व कार्यक र्ता जनसभा को सफल बनाने की तैयारियों में जुट गये है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की जनसभा शहर के पुलिस लाइन परिसर में होगी। जनसभा में भीड़ जुटाने के लिये सपा प्रत्याशी वीर सिंह पटेल, कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी संपत पाल, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, नरेंद्र कुमार गुप्ता, डा.निर्भय सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, भोलानाथ खंगार, मनोज यादव, बड़का कोल, फराजखान, एजाज हसन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, संतोष कोल, जितेंद्र सिंह व मदन त्रिपाठी ने टोलियां बना कर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के साथ बैठक की व जनसभा में पहुंचने के लिए कहा।