{"_id":"609034ca8ebc3ec0da56473d","slug":"cm-ne-shok-jataya-chitrakutt-news-knp6265889135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री ने जताया शोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (चित्रकूट)। तहसील के अंतर्गत कोटा कंदैला गांव सिंगवापुरवा में बारिश के साथ बिजली गिरने से दो किशोर की मौत के मामले में सीएम ने दु:ख जताया है। परिजनों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये है।
ग्राम पंचायत कोटा कदैंला के मजरा सिगवा में रविवार की शाम को गांव के कुछ किशोर क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इसी दौरान बारिश होने से बरगद के पेड़ के नीचे खडे़ हो गये थो। उसी दौरान बिजली गिरने से रामदयाल (18) पुत्र देवीदयाल व आशीष (18) पुत्र राजा की मौत हे गई थी। वही चार किशोर झुलस गये थे। घटना की जानकारी होेने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए आर्थिक सहायता देने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। वही घटना के बाद मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। जिनके शव परिजन अपने गांव ले गये।
सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दो लोगों की मृत्यु की घटना पर शोक व्यक्त किया है। घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की। मृतकों के परिजनों को अनुमन्य सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने व घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि मामले में दैवी आपदा राहत कोष से मृतक व घायल के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।