{"_id":"661197f37a7a74be04018234","slug":"clouds-disturbed-the-sleep-of-farmers-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106111-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बादलों ने उड़ाई किसानों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बादलों ने उड़ाई किसानों की नींद
विज्ञापन
चित्रकूट। शनिवार की दोपहर से मौसम अचानक बदल गया। बादल छाने के साथ ही हवाएं चलने लगीं। किसान भयभीत है कि कहीं ओलावृष्टि या बारिश हो गई तो फसल नष्ट हो जाएगी।
शनिवार की दोपहर मौसम परिवर्तन हो गया है। आकाश में बादल छाने के साथ हवाएं चल रही हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने संभावना जताई कि हल्की बारिश हो सकती है। किसान राजेश द्विवेदी, कमल सिंह, सुनील सिंह का कहना कि इस समय खेतों में सरसों, मसूर, अरहर,चना व गेहूं की फसलें लहलहा रही हैं। आधे से अधिक फसल पक गई है। यदि ओलावृष्टि हो गई या बारिश अधिक हो गई तो फसल नष्ट हो जाएगी।
तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि 7 व 8 अप्रैल तक गहरे बादल छाए रहेंगे। हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश होगी। जिन किसानों ने फसल काटकर खलिहान में रखा है, उसको सुरक्षित स्थान पर रख लें। पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखें।