फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cleanliness drive started in Kanshiram Colony premises

Chitrakoot News: कांशीराम कॉलोनी परिसर में सफाई अभियान शुरू

Fri, 01 May 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 01 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive started in Kanshiram Colony premises
फोटो-30 सीकेटीपी 11 मानिकपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी में सफाई करती जेसीबी। संवाद
मानिकपुर। मानिकपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी की बदहाली पर अमर उजाला में खबर छपने के बाद सरकारी मशीनरी हरकत में आई है। चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने मामले का संज्ञान लिया। उनके आदेश पर कॉलोनी परिसर में सफाई अभियान शुरू हो गया।
विज्ञापन

जेसीबी और करीब 30 सफाईकर्मियों की टीम ने परिसर में फैली गंदगी को साफ किया। कांशीराम कॉलोनी का निर्माण वर्ष 2015-16 में हुआ था। इसमें पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। कार्यदायी संस्था ने 562 लाख रुपये खर्च न होने पर यह राशि शासन को वापस कर दी थी। सुविधाओं के अभाव में कॉलोनी को हैंडओवर नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

जलापूर्ति और विद्युतीकरण के लिए कई पत्र भेजे गए, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अमर उजाला ने लगातार खबरें प्रकाशित कर जिम्मेदारों का ध्यान खींचा था। कार्यकारी अधिकारी भारत सिंह के नेतृत्व में सफाई कार्य शुरू हुआ। परिसर में इतनी गंदगी थी कि शाम तक पूरी तरह साफ नहीं हो सका। यह अभियान दूसरे दिन भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने तलब की रिपोर्ट

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कांशीराम कॉलोनी के मामले में सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कार्यदायी संस्था उप्र आवास एवं विकास परिषद बांदा के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार गौर को तलब किया है। अभियंता को सभी संबंधित अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने अभिलेखों की जांच के बाद बिंदुवार रिपोर्ट तैयार कर दो दिन के भीतर प्रस्तुत करने को कहा है।




सुविधाओं का अभाव

नगर पंचायत मानिकपुर के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि कॉलोनी में निर्माण के बाद से पेयजल और बिजली की व्यवस्था नहीं की गई थी। इन आवश्यक सुविधाओं के बिना कॉलोनी निवासियों को सौंपी नहीं जा सकी। कार्यदायी संस्था द्वारा 562 लाख रुपये खर्च न कर पाने के कारण उन्हें शासन को वापस कर दिया गया था। अधिकारियों के निर्देश के बाद कॉलोनी परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है।

फोटो-30 सीकेटीपी 11 मानिकपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी में सफाई करती जेसीबी। संवाद

फोटो-30 सीकेटीपी 11 मानिकपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी में सफाई करती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed