{"_id":"6244aa3b001a0034334cfadc","slug":"cleaner-fell-from-a-sand-laden-truck-died-chitrakoot-news-knp688381190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदे ट्रक से गिरा क्लीनर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लदे ट्रक से गिरा क्लीनर, मौत
विज्ञापन
फोटो-3- ट्रक से गिरे क्लीनर की मौत की घटना की जानकारी देते परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर(चित्रकूट)। यमुना नदी के किनारे से बालू लादकर धर्मकांटा पहुंचे ट्रक में तिरपाल लगाते समय क्लीनर नीचे गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
रायबरेली जिले के ऊंचाहार रवंधापुर निवासी ट्रक क्लीनर अरविंद पाल (22) पुत्र भइयालाल बुधवार को ट्रक चालक धर्मेंद्र पाल के साथ बालू लादने पहुंचा था। राजापुर थाना अंतर्गत यमुना नदी किनारे से बालू लादने के बाद ट्रक धर्मकांटा सेंटर पहुंचा।
यहीं पर चालक ने क्लीनर से ट्रक पर तिरपाल लगाने के लिए कहा। जब वह तिरपाल बांध रहा था तभी उसका हाथ फिसला और रस्सी छूट गई, इससे वह नीचे आ गिरा। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
आननफानन में उसे राजापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। दो भाइयों में मृतक छोटा था। मां तारावती रो-रोकर बेहाल है। ट्रक चालक क्लीनर का रिश्तेदार था।