फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Clash with the investigation team of the driver-operator of the roadways bus, uproar

Chitrakoot News: चित्रकूटः रोडवेज बस के चालक-परिचालक की जांच टीम से झड़प, हंगामा

Tue, 22 Nov 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Clash with the investigation team of the driver-operator of the roadways bus, uproar
फोटो-5- शिवरामपुर-बेडीपुलिया के बीच टिकट चेकिंग टीम के साथ हाथापाई करते कुछ लोग। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रोडवेज बस में आठ लोगों के बिना टिकट यात्रा कराने पर चालक व परिचालक के खिलाफ टीएसआई कार्रवाई करने लगे। इस पर विवाद शुरू हो गया। चालक व कंडक्टर हंगामा करने लगे। यायायात अधीक्षक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने चालक, परिचालक को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई है। पूरा मामला बेड़ीपुलिया के पास का है।
विज्ञापन

प्रयागराज सचल दल के यातायात अधीक्षक अरविंद मिश्रा, एटीआई श्याम सुंदर, मगनलाल व नंदलाल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि परिवहन निगम मुख्यालय के निर्देश पर रोडवेज बसों का निरीक्षण करने के लिए निकले। रात लगभग आठ बजे बांदा की ओर से आ रही रोडवेज बस को रोक कर निरीक्षण शुरू किया। जिसमें 16 यात्री यात्रा करते पाए गए।
विज्ञापन

इनमें आठ यात्री भरतकूप से कर्वी के लिए बिना टिकट मिले। मार्ग पत्र बनाने को जैसे ही टिप्पणी लिखना चाहा तो चालक व परिचालक ने यात्रियों को उकसाकर बलपूर्वक मार्ग पत्र ईटीएम मशीन, स्लिप छीन ली। एटीआई नंदलाल से मारपीट करते हुए बस में बैठाकर चित्रकूट की तरफ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी दावा किया कि वीडियो भी बनाया गया है। उन्होंने रोकना चाहा तो वह नहीं माने। सचल दल की टीम के अधिकारियों ने बताया कि शिवरामपुर चौकी में तहरीर दी पर वहां कहा गया कि कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होगी।

कोतवाली में मिली तहरीर के आधार पर पुलिस चालक चंद्रभवन व परिचालक मनीष केशरवानी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। इस मामले में कोतवाल एके मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

फोटो-6- शिवरामपुर-बेडीपुलिया के बीच टिकट चेकिंग टीम के साथ हाथापाई करते कुछ लोग।

फोटो-6- शिवरामपुर-बेडीपुलिया के बीच टिकट चेकिंग टीम के साथ हाथापाई करते कुछ लोग।- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed