खोही/शिवरामपुर। जिले में गुरुवार को बूंदाबांदी के साथ कई क्षेत्रों मेें आंधी ने जमकर तबाही मचाई। जिससे कई स्थानों पर पेड़ और खंभे गिर गए। कच्चे मकानों की दीवारें गिर गई। टीन, टप्पर उड़ गए। शिवरामपुर कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने से रास्ता बंद रहा। वाहनों का आवगमन एक घंटे से अधिक बाधित रहा।
शाम को आंधी ने एक बार फिर तबाही मचाई। सैकड़ों पेड़ ग्रामीण क्षेत्रों में गिर गए। खंभे गिरने व तार टूटने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। आंधी का असर मऊ, बरगढ़, मानिकपुर, भरतकूप, खोही, शिवरामपुर क्षेत्र में अधिक रहा। इस क्षेत्र के कई कच्चे घरों की दीवार गिर गई व टीन-टप्पर उड़ गए।
शिवरापुर कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग मेें पुराना पडे़ गिरने से एक घंटे से अधिक वाहनों का आवगमन बंद रहा। पेड़ गिरने से सैकड़ों गांव सहित शहर की बिजली की आपूर्ति बंद है। शहर में भी आंधी का खासा असर रहा। कई दुकानों के टीनशेड उड़ गए। आंधी के कारण दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं।