फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   civic

आर्थिक सहायता के लिए महिलाओं का धरना

Fri, 03 Apr 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
civic
फोटो- 1- शहर के धुसमैदान के पास धरने पर मौजूद महिलाओं को समझाते ईओ नरेंद्र मिश्रा - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार स्थित नाव घाट मोहल्ले की 50 से अधिक महिलाएं शहर के धुस मैदान में पहुंचकर आर्थिक सहायता, अनाज दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। इसकी जानकारी होते ही कोतवाल व नगर पालिका चित्रकूट धाम के ईओ सहित मोहल्ले के सभासद पहुंचे। इन्होंने महिलाओं को घर जाने के लिए कहा इसके बाद भी महिलाए नहीं मानी। जब सभी का नाम लिखकर आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया तो महिलाएं मानी।
विज्ञापन

शहर के नाव घाट की रामकली, प्रीतम, नंतू, प्रेमा, बुद्धिया, राजूली समेत करीब 50 महिलाएं गुरुवार देर शाम धरने पर बैठ गई। मामले की जानकारी होने पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र, सभासद अनुज निगम, थानाध्यक्ष अनिल सिंह, टीआई योगेश, एसआई शिशिर ने महिलाओं को समझाने पहुंचे, लेकिन महिलाएं अपनी मांगें पूरी करवाने पर अड़ी रहीं। इनकी मांग थी कि उनको आर्थिक सहायता दिलाई जाए। परिवार के सदस्य मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन होने से कहीं मजदूरी करने नहीं जा पा रही है। अधिकारियों ने कहा कि कोटा से अनाज मिलता है तो महिलाओं ने कहा कि दाल, सब्जी लाने के लिए रुपये नहीं हैं। जब महिलाओं का नाम लिखकर आश्वासन दिया गया कि सभी आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी तब महिलाएं अपने अपने घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed