फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   civic

फुटकर व्यापार को बचाने की मुहिम तेज

Mon, 30 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
civic
बरगढ़। राष्ट्रीय उद्योग व्यापर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में ऑनलाइन व्यापार के विरोध में देशव्यापी रथयात्रा जिले के बरगढ़, मऊ तथा मानिकपुर पहुंची। जहां पर तीनों तहसील नगर पंचायत के व्यापारियों ने रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। बरगढ़ बाजार में अध्यक्ष अशोक केसरवानी में व्यापारियों के साथ गर्मजोशी से अगुवानी की। मऊ तहसील पहुंची रथ यात्रा का अध्यक्ष शारदा अग्रहरि, महामंत्री राजा केसरवानी ने सैकड़ों व्यापारियों के भारी समर्थन के साथ यात्रा का स्वागत किया। मुख्य बाजार में रथयात्रा का भ्रमण हुआ।
विज्ञापन

व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार का विरोध करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य बाजार मऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापर संगठन द्वारा ऑनलाइन कंपनियों पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए खुदरा व्यापार बचाओ देश व्यापी रथ-यात्रा निकाली गई है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शानू गुप्ता ने कहा कि देश के खुदरे व्यापार को बचाने के लिए अमेजान, फ्लिप कार्ट जैसी कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इनके दुष्प्रभाव से व्यापारियों व ग्राहकं दोनों को भरी क्षती पहुँच रही है।
विज्ञापन

यहां से रथ यात्रा के मानिकपुर नगर पंचायत पहुंचने पर अध्यक्ष प्रमोद सोनी, उपाध्यक्ष हिमांशु केसरवानी, महामंत्री बबलू केसरवानी की अगुवाई में व्यापारियों ने भव्य स्वागत व भ्रमण कार्यक्त्रस्म हुआ। ऑनलाइन व्यापार का विरोध करते हुए नारेबाजी की। राजापुर में रात्रि विश्राम होगा। यात्रा में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राम प्रकाश केसरवानी, युवा जिला उपाध्यक्ष दशरथ केसरवानी, महिला जिला महामंत्री मंजुला निषाद, राकेश मोदनवाल, जिला मंत्री आनंद बाबा अशोक कुमार, मोनू, संदीप, शोभित, बृजेश, दिनेश जैन, राम रस्तोगी, अंशू, राकेश सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed