{"_id":"5e064f278ebc3e87e86b25b3","slug":"civic-chitrakutt-news-knp534799452","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों की सर्चिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों की सर्चिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (चित्रकूट)। रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र के चितहरा मझगवंा क्षेत्र में बाघ-बाघिन की मौजूदगी की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं। इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को काशन लगाकर गुजारी जा रही है। वहीं, वन क्षेत्र के अधिकारियों ने बाघिन के शावक होने की बात से फिलहाल इनकार किया है। वन अधिकारियों का कहना है कि जब तक उनके कैमरे या रेंज में उन्हें देख नहीं लिया जाएगा, तब तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।
वन विभाग के मझगवां रेंजर ने बताया कि पन्ना क्षेत्र के बाघ बाघिन मानिकपुर व मझगवां रेंज की ओर पहुंच गए हैं। इसके लिए रेलवे समेत आसपास के ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा गया है। रानीपुर वन्यजीव विहार के प्रतिपालक जीडी मिश्रा व रेंजर त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि फिलहाल बाघ बाघिन की सुरक्षा के लिए सर्चिंग की जा रही है। मझगवां वन क्षेत्र के रेंजर अरुण अनिया ने बताया कि बाघ बाघिन के मानिकपुर क्षेत्र की ओर जाने की सूचना व लोकेशन मिली है।