फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   civic

व्यास कुंड के पास आधा दर्जन मवेशियों के शव मिले पड़े

Sat, 28 Dec 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
civic
भरतकूप। अकबरपुर व पहरा गांव के बीच व्यास कुंड के पास आधा दर्जन मवेशियों के शव पडे़ हुए हैं। सूचना मिलने पर पशु विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जिन मवेशियों के शव पडे़ मिले हैं, उनमें टैग नहीं लगे। मुख्य पशु अधिकारी का कहना है कि मृत मवेशी गोशाला के नहीं हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर व पहरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले व्यास कुंड के पास आधा दर्जन मवेशियों के शव पड़े हैं। दोनों गांवों में गोशालाएं बनी हैं। चर्चा है कि गोशाला में मवेशियों के मरने के बाद शव यहां फेंक दिए गए हैं। उधर, अकबरपुर गांव के प्रधान गैवीशरण का कहना कि कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। अकबरपुर गांव में बनी गोशाला में दो सौ मवेशी हैं। इसमें सभी के टैंग लगे हुए हैं। दो मवेशी बीमार हैं, जिनका इलाज करने के लिए शुक्रवार को पशु विभाग के डॉक्टर आए थे। उधर, मुख्य पशु अधिकारी केपी यादव का कहना कि भरतकूप के व्यास कुंड के पास जो शव मिले हैं, वह गोशाला के नहीं है। बिन टैग लगाए मवेशी हैं, जिनको किसी ने इस स्थान पर डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed