{"_id":"62166fa0a3417f626c61ccfd","slug":"civic-chitrakoot-news-knp6822077179","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद केंद्र पर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद केंद्र पर किसानों का धरना
विज्ञापन
फोटो-12- मानिकपुर में धान खरीदकेंद्र के पास धरने पर बैठे किसान। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर। कस्बे में खुले एफसीआई धान क्रय केंद्र पर किसानों ने धरना दिया। आरोप लगाया कि धान खरीद क्रय केंद्र पर धांधली की जा रही है। इसकी जांच कराई जाए।
किसानों ने आरोप लगाया कि केवल बिचौलयों और व्यापारियों के धान की तौल की जा रही। धरने पर बैठे नरेंद्र प्रसाद, कृष्णमूरत, अनुपम त्रिपाठी, अश्वनी कुमार ने इसका विरोध किया। आरोप लगाया कि बिचौलियों का धान खरीदा जा रहा है, जबकि किसान को धान बेचने के लिए 15 दिन तक इंतजार करना पड़ता है। एसडीएम मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों से बात की है।
केंद्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए कहा कि नंबर लगाकर धान खरीदा जाए। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। जिला खाद्य विपणन विभाग अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि किसान धरने पर नहीं बैठे थे। ये आपस में झगड़ रहे थे कि पहले उनका नंबर आएगा। उनको समझा-बुझाकर धान की खरीद शुरू की गई।