फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: workers trapped in crusher lease, condition critical

चित्रकूटः क्रशर पट्टे में फंसा मजदूर, हालत नाजुक

Mon, 13 Jan 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: workers trapped in crusher lease, condition critical
भरतकूप(चित्रकूट)। क्रशर मशीन में काम करते समय मजदूर क्रशर पट्टे में फं सकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे मजदूरों ने जिला अस्पताल लाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत में सुधार न होने पर प्रयागराज रेफ र किया है।
विज्ञापन

भरतकूप क्षेत्र में तमाम रोक के बाद भी मानकों को ताक पर रखकर चल रही क्रशर मशीनों में काम कर रहे मजदूर आयेदिन दुर्घटना का शिकार होते हैं। सोमवार इस क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव में संचालित क्रशर में काम करते समय मजदूर मिथुन शाह (60) पुत्र शिव प्रसाद शाह निवासी रौली घायल हो गया। भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि भरतकूप क्षेत्र के पतौड़ा गांव स्थित टीएमसी क्रशर प्लांट में काम करते समय मिथुन शाह अचानक क्रशर पट्टे की चपेट में आ गया और फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने देखा तो आनन-फ ानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत में सुधार न होने पर प्रयागराज रेफ र किया है। इस मामले में संबंधित क्रशर मालिक व मौजूद मजदूरों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन संचालन पर लगाया है रोक
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के सैकड़ों से अधिक क्रशर मिलों में 50 से अधिक पर पर्यावरण व अन्य सरकारी नियमों की अनदेखी करने पर प्रशासन ने संचालन पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी कुछ संचालित क्रशरों में मानक की अनदेखी होती है। खासकर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बेहद लापरवाही होती है। श्रम नियमों का पालन नहंीं होता है। कुछ घटनाएं होने पर क्रशर मालिक से लेकर अन्य लोग इसे दबाने का प्रयास करते हैं। संभावना यह भी है कि इस मामले में भी संबंधित क्रशर में मानक की अनदेखी पर ही घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed