फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Woman's body found after three days, fear of murder

चित्रकूट : तीन दिन बाद मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Sun, 07 Aug 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Woman's body found after three days, fear of murder
भौंरी। तीन दिन पूर्व घर से निकली ननकी (40) पत्नी बुदुआ प्रजापति का शव पहाड़ के पास मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी निवासी सुमनदेवी ने बताया कि उसकी मां ननकी बुधवार को खेत के लिए जाने की बात कहकर निकली थी। तब से वह घर नहीं लौटी। उसके पिता अन्य जिले में मजदूरी करते हैं। मां के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई थी।

शनिवार को खेत के आगे पहाड़ के पास कुछ लोगों ने एक शव देखा तो पुलिस सूचना दी। परिजनों ने कपड़े और शरीर में चूड़ी माला के आधार पर शिनाख्त की।
मृतका की बेटी ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव फेंकने के आरोप लगाए हैं। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव तीन दिन पुराना लगता है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed