फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Was murdered out of anger for asking for irrigation money

सिंचाई की रकम मांगने से नाराज होकर की थी हत्या

Mon, 17 Oct 2022 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Was murdered out of anger for asking for irrigation money
फोटो-12- हत्यारोपी लक्ष्मण निषाद। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पांच माह पूर्व ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की हुई हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा है। इसके कब्जे से आला कत्ल भी बरामद हुआ। हत्या का कारण रुपयों का लेनदेन का बताया है।
विज्ञापन

रविवार को एसपी कार्यालय में एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रामसंवारे पाल की हत्या दो जून की रात ट्यूबवेल में सोते समय कर दी गई थी। मृतक के पुत्र रामऔतार ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसपी अतुल शर्मा ने घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए थे। इसमें थानाध्यक्ष राकेश मौर्या ने टीम के साथ हत्या की घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी रामनगर निवासी लक्ष्मण निषाद को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ट्यूबवेल पर सोते समय रामसंवारे के सिर पर बांस के डंडे से वार कर हत्या की थी। घटना में प्रयुक्त बांस के डंडे की पहचान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी ने बताया कि मृतक उससे सिंचाई की रकम बार-बार मांग रहा था। कई बार सार्वजनिक तौर पर भी ग्रामीणों के साथ रुपये मांगें। इसी खुन्नस के चलते घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेजा है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में सिपाही बाबूलाल, हरगोविंद कुशवाहा, महिला सिपाही हर्षिता नायक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed