Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot treasury scam worth Rs 50 crore, bank accounts of 95 seized

Chitrakoot News: चित्रकूट-कोषागार में 50 करोड़ का घोटाला, 95 के बैंक खाते सीज

Wed, 15 Oct 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot treasury scam worth Rs 50 crore, bank accounts of 95 seized
चित्रकूट। जिले के कोषागार विभाग में करीब 50 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। यह रकम सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन खातों में पेंशन राशि के अलावा भेजी गई है। पेंशन खातों में अतिरिक्त धनराशि किस मद में भेजी गई इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन




विभाग की रूटीन ऑडिट में 2023 से अब तक 95 सेवानिवृत्त शिक्षकों के बैंक खातों में धनराशि भेजने का मामला पकड़ में आया है। सूत्रों के मुताबिक जारी ऑडिट में अभी और भी लोगों के नाम सामने आएंगे। मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ कोषाधिकारी के आदेश पर सभी खातों को सीज कर दिया गया है। विभागीय जांच जारी है और आशंका जताई जा रही है कि घोटाले की धनराशि और अधिक हो सकती है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक कोषागार विभाग के कुछ कर्मचारियों ने दलालों के नेटवर्क के साथ मिलकर सेवानिवृत्त शिक्षकों के खातों का दुरुपयोग किया। बिचौलियों ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों को भरोसे में लेकर उनके खाते इस्तेमाल किए। इन खातों में लगातार पांच लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक की रकम ट्रेजरी से भेजी जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडिट में पता चला कि पेंशन के अलावा लाखों रुपये अतिरिक्त ट्रेजरी से भेजे गए हैं। इसके बाद सात सितंबर को वरिष्ठ कोषाधिकारी ने एलडीएम व बैंक शाखा प्रबंधकों को पत्र भेजकर ऐसे 95 खातों को सीज करने के निर्देश दिए।

पत्र जारी होते ही सेवानिवृत्त पूर्व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और घोटाले की परतें खुलने लगीं। 10 सितंबर को नेवरा थाना मऊ निवासी जगतराम तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ओमप्रकाश पटेल नामक व्यक्ति ने कहा था कि उसके रिश्तेदार इंदौर में प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं और उन्हें किसी के खाते की जरूरत है। उन्होंने पासबुक दे दी थी, जिसके बाद उनके खाते में ट्रेजरी से 41 लाख रुपये आ गए।

इसी प्रकार खंडेला निवासी कमला देवी के खाते में 15 मई 2023 से एक मार्च 2024 के बीच 31 लाख रुपये ट्रेजरी से आए। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि यह रकम किस उद्देश्य से भेजी गई। जांच में सामने आया है कि ट्रेजरी से भेजी गई राशि दलालों ने निकाल ली और उसका बंटवारा ट्रेजरी कर्मचारियों के साथ किया गया।


--किस मद का बजट भेजा गया, जांच जारी--

विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि यह रकम किस मद से जारी हुई और सेवानिवृत्त पूर्व सूचकों को ही क्यों चुना गया।

--कोषागार के एक कर्मचारी पर शक--

कोषागार में लंबे समय से तैनात एक कर्मचारी का नाम इस पूरे सिंडिकेट में सामने आ रहा है। आरोप है कि विभाग उसी कर्मचारी से जांच में सहयोग ले रहा है।

--वर्जन--

अभी मामले की जांच जारी है। जिन खातों की जानकारी मिली है, उन्हें सीज करने के लिए बैंक को पत्र भेजा गया है। जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।-रमेश सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed