फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Training to strengthen the organization not to hide corruption, SP National President Akhilesh Yadav was on target of ministers

चित्रकूट : भ्रष्टाचार छिपाने के लिए नहीं संगठन को मजबूत करने का प्रशिक्षण, मंत्रियों के निशाने पर रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

Mon, 01 Aug 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Training to strengthen the organization not to hide corruption, SP National President Akhilesh Yadav was on target of ministers
चित्रकूट। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के ट्वीट पर यूपी के मंत्री मुखर रहे। रविवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि अखिलेश यादव अपनी पार्टी को संभालने पर ध्यान दें। यह सब फिजूल की बातें हैं। भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग किसी भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए नहीं बल्कि संगठन को मजबूत कर जनता के हित में काम करने के लिए हुआ है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में गड़बड़ी व ट्रांसफर पोस्टिंग की धांधली छिपाने के सवाल पर कहा कि सपा लोगों का विकास की राजनीति से ध्यान बंटा रही है। भाजपा ने पूरे प्रदेश में सर्वविकास के लिए काम किया है। पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ ट्वीट की राजनीति करते हैं। प्रदेश में सपा शासन काल में जितने भ्रष्टाचार हुए उतने अन्य में नहीं हुए हैं। जनता का सामना करने से सपाई घबराते हैं भाजपाई नहीं।
विज्ञापन

यह था अखिलेश का ट्वीट
30 जुलाई को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था- सुना है चित्रकूट में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शायद इसमें भ्रष्टाचार और ट्रांसफर, पोस्टिंग की धांधली को छुपाने, रूठों को मनाने, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, टूटते बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व महंगाई पर बहाने बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे भाजपाई जनता का सामना तो कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed