फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Tiger on the road now after railway track

चित्रकूटःरेलवे ट्रैक के बाद अब सड़क पर आया बाघ

Sun, 02 Feb 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Tiger on the road now after railway track
चित्रकूूट। चित्रकूट के मझगवां- सतना मार्ग पर कस्बे से कुछ दूर पहले शनिवार की रात अचानक सड़क पर बाघ सामने आ गया। यही नहीं बाघ सड़क पर ही बैठ गया जिससे आने जाने वाले वाहनों के ब्रेक लग गए और सड़क के दोनों ओर लंबी कतार लग गई। सभी वाहनों में चुपचाप लाईट बंद कर सामने का नजारा देखते रहे।
विज्ञापन

इस व्यस्त मार्ग पर हमेशा ही ट्रैफिक बना रहता है। इस रास्ते से रातदिन बराबर वाहन गुजरते हैं। दोनों ओर से आने जाने वाले वाहन में सवार लोगों ने जब बाघ को बीच सड़क पर बैठा देखा तो चुपचाप वाहन रोकर खड़े हो गए। इसी बीच मझगवां रेंजर दीपक राज को सूचना मिली तो फ ौरन अपनी टीम के साथ मौके पर आ पहुंचे। पटाखे फोड़कर जब वनकर्मियों ने टाइगर को भगाने का प्रयास किया तो टाइगर ने वनकर्मियों की ओर मुड़कर जोर की दहाड़ लगाई और छलांग लगाते हुए जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

जंगल की ओर बाघ के भागने पर सभी ने राहत की संास ली। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। गौरतलब है कि मझगवंा- चितहरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर दो दिन पूर्व बाघ देखा गया था। जानकारों ने बताया कि यह बाघ अकेला नहीं है। इसके साथ बाघिन भी मौजूद है। जो रेलवे पटरी के उस पार जंगल में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed