{"_id":"5e501b888ebc3ef3f450997e","slug":"chitrakoot-there-will-be-many-benefits-from-adopting-organic-farming-chitrakutt-news-knp54611132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः जैविक खेती को अपनाने से होंगे कई फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः जैविक खेती को अपनाने से होंगे कई फायदे
विज्ञापन
फोटो- 2 - कृषि मेले में प्रगतिशील किसान को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते राज्यमंत्री चंद्रिका प्?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने पांच दिवसीय रामायण कृषि मेला/कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें राज्यमंत्री ने कहा कि रामायण मेला के साथ कृषि मेला का आयोजन सौभाग्य की बात है। प्रदेश सरकार किसानों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं दे रही है। इस वर्ष जनपद में वर्षा अच्छी हुई है। ऑर्गेनिक खेती तथा जैविक खेती का प्रचलन हुआ और अब शून्य लागत प्राकृतिक खेती को अपनाएं। इसका प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अगर यह प्रक्रिया को अपनाकर खेती कराएं तो अन्ना प्रथा भी समाप्त होगी।
शुक्रवार को आयोजित मेले के पहले दिन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि रामायण मेला के अवसर पर कृषि मेला का कार्यक्त्रस्म संस्कृति की पहचान है।कृषि की उन्नति के बारे में जानकारी प्राप्त करें। नियमित रूप से आकर वैज्ञानिकों से मदद लें। अन्ना प्रथा को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद में 308 गोशालाओं का संचालन ग्राम प्रधानों द्वारा किया जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं सरकार चला रही है। कृषकों के उत्थान को प्रयासरत हैं।
इस मौके पर राज्य मंत्री तथा जिलाधिकारी सहित अतिथियों ने गोवंश रखने वाले किसानों को साल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित किया है। कार्यक्त्रस्म का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला तथा आभार उप निदेशक कृषि टीपी शाही ने किया। जय विजय सिंह, पंकज अग्रवाल, अग्रणी जिला प्रबंधक आरके सोनी, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, जिला उद्यान अधिकारी रमेश चंद्र पाठक, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर सहित संबंधित अधिकारी, वैज्ञानिक व कृषक मौजूद रहे।