फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The bulldozer again ran near the traffic Chouraha in Chitrakoot, the shopkeepers clashed with the officers

Chitrakoot: ट्रैफिक चौराहे के पास फिर चला बुलडोजर, अफसरों के साथ दुकानदारों की हुई नोकझोंक

Fri, 06 Jan 2023 03:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2023 03:57 PM IST
सार

ट्रैफिक चौराहे के चौड़ीकरण के लिए अवैध दुकानों पर प्रशासन  ने बुलडोजर की कार्रवाई की। इसमें दौरान दुकानदारों की अफसरों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। वहीं, दुकानदारों ने अधिकारियों पर जबरदस्ती करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
The bulldozer again ran near the traffic Chouraha in Chitrakoot, the shopkeepers clashed with the officers
ट्रैफिक चौराहे पर बुल्डोजर चलते समय व्यापारियों से कर्मचारियों की होती नोंकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में ट्रैफिक चौराहे के चौड़ीकरण के लिए गुरुवार को फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। कई दुकानों और फुटपाथ के दुकानदारों से अधिकारियों से तीखी नोंकझोंक हुई। कई बार बुलडोजर रोकना पड़ा। आखिर में नगर पालिका व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी की एक न मानी और मानक के अनुसार अतिक्रमण को हटवाया।

विज्ञापन

गुरुवार को ट्रैफिक चौराहे के चौड़ीकरण के काम को आगे बढ़ाने के लिए नगर पालिका की टीम और ठेकेदार पहुंचे। दो बुलडोजर अतिक्रमण हटाने लगे तो दुकानदारों ने दुकान खाली करने का समय मांगा। इसे लेकर तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

हालात बिगड़ने की सूचना पर एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार के अलावा कोतवाल फोर्स लेकर पहुंचे। दुकानदारों ने कहा कि नापजोख हो चुकी है। इसी आधार पर ये दुकानें बनी हैं। अब इन्हें क्यों हटाया जा रहा है। यह प्रशासन की मनमानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों और ईओ नगर पालिका ने कहा कि पहले ही इसकी सूचना दी जा चुकी है। जिस दुकानदारों के पास रजिस्ट्री है, वह दिखाए। उसे नहीं गिराया जाएगा।  लगभग एक घंटे तक तीखी नोकझोंक के बीच दुकानदारों ने दुकानें खाली करने का समय मांगा।

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय नहीं दिया गया और जल्दबाजी में बुलडोजर से उनकी 50 साल पुरानी दुकानें ढहा दी गईं। गौरतलब है कि तीन माह पूर्व भी ट्रैफिक चौराहा चौड़ीकरण योजना के तहत इसी स्थान के चारों ओर की दुकानें व निर्माण को नापजोख के बाद हटाया गया है। चौराहे के चौड़ीकरण का काम जारी है।

पार्किंग के लिए हटाया अतिक्रमण
ईओ रामअचल कुरील ने कहा कि किसी के साथ जोर जबरदस्ती नहीं की गई। लोक निर्माण विभाग की बाउंड्रीवाल के अंदर की जगह अब पालिका व प्रशासन के पास है। इस पर टैक्सी पार्किंग बनाई जा रही है।

एक सुलभ शौचालय भी बन रहा है। चौराहा चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण को हटाया गया है। सभी को पहले दुकानें खाली करने के लिए कहा गया। सभी से दुकान व घर के कागजात भी मांगे गए, लेकिन जब कोई नहीं दिखा पाया तब ही इसे हटाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed