फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot se bhee jude hue vikaas dube ke taar, ujjain ke rishtedaar ke bete kee shaadee mein raat bitaee thee

चित्रकूट से भी जुड़े रहे विकास दुबे के तार, उज्जैन के रिश्तेदार के पुत्र की शादी में रात बिताई थी

Fri, 10 Jul 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot se bhee jude hue vikaas dube ke taar, ujjain ke rishtedaar ke bete kee shaadee mein raat bitaee thee
चित्रकूट। कानपुर के पांच लाख के इनामी दहशतगर्द विकास दुबे के चित्रकूट से भी तार जुड़े रहे हैं। वह मुख्यालय के करीब रहने वाले रिश्तेदार के घर आता-जाता था। उज्जैन के रिश्तेदार के पुत्र की शादी जिले में हुई है। तब वह दल बल के साथ आया था। रात भी बिताई थी। यहां के मंदिरों में दर्शन करने भी आता था। उसके एनकाउंटर से पूरे जिले की पुलिस व दहशत में रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद सुर्खियों में आए विकास दुबे की रिश्तेदारी और दोस्ती के रिकार्ड को पुलिस और एसटीएफ ने खंगाला था। जानकारों ने बताया कि उज्जैन के रिश्तेदार से विकास दुबे के दोस्ताना संबंध थे। इसी रिश्तेदार के बेटे की शादी चित्रकूट के कोतवाली इलाके के गांव में तीन साल पहले हुई थी। इसमें विकास दुबे दल बल के साथ आया था। वर व वधू को आशीर्वाद देकर कानपुर रवाना हुुआ था।
विज्ञापन

छह माह पहले उज्जैन के रिश्तेदार ने जानकी कुंड अस्पताल में हार्निया का आपरेशन कराया था। वह यहां एक सप्ताह रुके थे। उनके हालचाल जानने भी विकास दुबे आया था। जिले के जिस गांव में विकास दुबे की रिश्तेदारी है, वहां के लोग बेहद डरे हैं। बताया कि विकास दुबे चित्रकूट के मंदिरों में दर्शन करने आता था। गांव वह दो बार आया था। चित्रकूट में होटल में रुकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उन्हें चार बार विकास दुबे के चित्रकूट आने की जानकारी हुई। उसके अपराधों के बारे में वह कुछ नहीं जानते हैं। उनके सगे रिश्तेदार उज्जैन वालों के कारण पहचान थी। पुलिसकर्मियों की हत्या कर विकास दुबे के फरार होने पर पुलिस और एसटीएफ उससे जुड़े हर तार की तलाश कर रही थी। मप्र सीमा क्षेत्र में जाने की संभावना से पुलिस व एसटीएफ ने इन रिश्तेदार के घर भी जांच पड़ताल कर जानकारी जुटाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed