{"_id":"68efdf054ed3496c680e206d","slug":"chitrakoot-sadar-block-lags-behind-in-creating-apaar-id-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-122152-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अपार आईडी बनाने में चित्रकूट सदर ब्लॉक सबसे पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अपार आईडी बनाने में चित्रकूट सदर ब्लॉक सबसे पीछे
विज्ञापन
चित्रकूट। वन नेशन वन स्टूडेंट योजना के तहत जिले के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की अपार आईडी (ऑटोमेटेड परमानेंट अकेडमिक रिकॉर्ड) बनाने का कार्य जारी है। जिले के कुल 1,14,794 विद्यार्थियों में से लगभग 95 हजार की आईडी बन चुकी है जबकि 18,884 विद्यार्थियों की आईडी बननी हैं। वहीं, 338 आवेदनों को त्रुटियों के कारण निरस्त कर दिया गया है। अभियान में सदर ब्लॉक सबसे पीछे और रामनगर ब्लॉक सबसे आगे है।
प्रत्येक विद्यार्थी को 12 अंकों का एक यूनिक कोड दिया जा रहा है जिसमें उसके पाठ्यक्रम, ग्रेड और प्रमाणपत्र सहित पूरी शैक्षणिक जानकारी दर्ज होगी। हालांकि, कई विद्यालयों में आधार सत्यापन, गलत प्रविष्टि और तकनीकी कारणों से कार्य की गति धीमी है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, सदर ब्लॉक के 28,700 विद्यार्थियों में से 20,459 की आईडी बन चुकी हैं, जबकि 8,223 की प्रक्रिया लंबित है और 18 आवेदन निरस्त हुए हैं। शहर ब्लॉक में 3,109 में से 2,505 की आईडी बनी हैं। मानिकपुर में 22,606 में से 17,070, मऊ में 20,330 में से 15,462 और पहाड़ी ब्लॉक में 24,744 में से 17,972 विद्यार्थियों की आईडी तैयार हो चुकी हैं।
वहीं, आकांक्षी ब्लॉक रामनगर में 15,305 में से 11,653 विद्यार्थियों की आईडी बन चुकी हैं, जो जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रगति मानी जा रही है। विभाग ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (बीईओ), प्रधानाध्यापकों और डेटा ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि वे 48 घंटे के भीतर शेष विद्यार्थियों की आईडी निर्माण प्रक्रिया पूरी करें। प्रत्येक ब्लॉक से साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है जिसमें देरी के कारण स्पष्ट रूप से बताए जाएंगे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित विद्यालयों और अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।