{"_id":"62dc3e50588a6374b01c434a","slug":"chitrakoot-road-potholes-filled-with-jcb-chitrakoot-news-knp709120491","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से भराए गए सड़क के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से भराए गए सड़क के गड्ढे
विज्ञापन
फोटो-26- पहाड़ी के विसंडा मार्ग के गडढों को बुल्डोजर से भराने का हुआ काम- संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पहाड़ी कस्बे से बिसंडा मार्ग पर पहली ही बारिश में जर्जर सड़क की पोल खुल गई थी। जलमग्न सड़क पर आवागमन प्रभावित होने की खबर अमर उजाला में छपने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क के गड्ढों को भराया है। इससे आमजन को कुछ राहत मिली है।
गौरतलब है कि गुरुवार की शाम को लगभग एक घंटे की बारिश होने के बाद पहाड़ी कस्बे की कई सड़काें में जलभराव हुआ। बिसंडा मार्ग की हालत सबसे ज्यादा खराब रही।
शुक्रवार को इसकी खबर छपने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस मार्ग की मरम्मतीकरण का काम शुरु किया। जेई अशोक कुमार की मौजूदगी में इस मार्ग के गड्ढों को जेसीबी से भराया गया।
विज्ञापन
इसके बाद सड़क का समतलीकरण किया गया है। स्थानीय भास्कर दत्त व अशोक कुमार ने बताया कि टूटी व खराब सड़क को सही तरीके से नहीं बनाया गया है। सिर्फ गड्ढे भरने से यह सही नहीं होगी।