{"_id":"6ac92b88f872782338001b2d","slug":"chitrakoot-ranks-7th-in-the-country-under-the-pm-dhan-dhanya-yojana-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137478-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पीएम धन-धान्य योजना में चित्रकूट को देश में 7वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पीएम धन-धान्य योजना में चित्रकूट को देश में 7वां स्थान
Fri, 09 Oct 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में चित्रकूट ने देश में 7वां स्थान हासिल किया है। देश भर के 100 चयनित आकांक्षी जिलों में 13 कड़े मानकों पर खरा उतरने पर यह उपलब्धि हासिल हुई है।
इस उपलब्धि पर 12 अक्तूबर को नई दिल्ली के एनएएससी कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम होगा। जिसमें योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनपद को सम्मानित किया जाएगा। जनपद की ओर से चार सदस्यीय टीम जिलाधिकारी पुलकित, उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और एक प्रगतिशील किसान मंच पर सम्मान प्राप्त करेंगे।
समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री सहित अन्य विभागों के केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि डीएम ने जिला खनिज न्यास से 80 लाख की तीन परियोजनाएं स्वीकृत कीं, जो टर्निंग पॉइंट बनीं। पहली श्रीअन्न प्रसंस्करण इकाई, जहां मिलेट्स की सफाई, ग्रेडिंग और ब्रांडिंग होगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार दूसरी 526 राजस्व गांवों में एक-एक कृषि ज्ञानदूत, जो केवीके से ट्रेनिंग लेकर हर योजना घर-घर पहुंचाएगा। इसके अलावा 250 एकड़ में ग्रीष्मकालीन मूंग का प्रदर्शन, जिससे फसल चक्र बढ़ेगा और नाइट्रोजन स्थिरीकरण से खाद का खर्च घटेगा।
-- -- -- -- -- --
योजनाओं में आया उछाल
पीएम किसान सम्मान निधि से 1,39,294 किसान लाभांवित हो रहे हैं। एफपीओ के जरिए 9500 किसान संगठित होकर आधुनिक तकनीक और बाजार से जुड़े हैं। प्राकृतिक खेती मिशन में 5625 किसान मिलेट्स और दलहन उगाकर सेहत और मुनाफा दोनों कमा रहे हैं। मत्स्य पालन में 2 मीट्रिक टन उत्पादन, 1194 किसानों को कृषि यंत्र मिले। खरीफ आच्छादन 69361 से बढ़कर 83386 हेक्टेअर हो गया है। ऐसे में 14025 हेक्टेअर की सीधी वृद्धि हुई है।