{"_id":"634b0c93223e7741bc6d5d3d","slug":"chitrakoot-rajgir-died-due-to-electrocution-while-printing-chitrakoot-news-knp723478856","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपाई करते समय करंट लगने से राजगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपाई करते समय करंट लगने से राजगीर की मौत
विज्ञापन
फोटो-12- मृतक राजगीर के परिजनों को ढांढ़स बंधाते पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के रसिन गांव निवासी राजगीर की मकान का निर्माण करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के तेलिन तलैया स्थित निर्माणाधीन घर में हुई। शुक्रवार की देर शाम रसिन गांव निवासी राजगीर श्यामदीन (25) मनोज के घर में प्लास्टर कर रहा था। बड़े भाई स्वामीदीन ने बताया कि शाम करीब छह बज गया था।
अंधेरा होने पर कार्य करने से मना कर दिया, लेकिन मकान मालिक ने लाइट की व्यवस्था कर दी। इस पर भाई कार्य करने लगा। अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मौजूद दो अन्य मजदूर बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। वह तीन भाइयों और तीन बहनों में छोटा था। तीन मई को शादी हुई थी। पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई ने भवन मालिक पर बिजली लाइन लगाने में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी होने पर पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद, बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा, कौशलेंद्र कुमार समेत कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।