फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: pickup on the highway crushed the teenager

चित्रकूटः हाईवे पर पिकअप ने किशोरी को रौंदा

Tue, 25 Aug 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: pickup on the highway crushed the teenager
फोटो-6- भरतकूप के रौली गांव में डंपर की चपेट में आई छात्रा की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
भरतकूप (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली गांव के पास मंगलवार की सुबह शौचक्रिया के लिए सड़क पार कर रही किशोरी को बेकाबू पिकअप रौंदता हुआ निकल गया। हादसे के बाद घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर सब्जी लदी पिकअप छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रौली कल्याणपुर गांव निवासी सूरजपाल वर्मा की पुत्री दसोदा (17) सुबह 5 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। जैसे ही हाइवे को पार करने लगी तभी मुख्यालय से बांदा की और सब्जी लदी पिकअप उसे रौंदते हुए निकल गया। आसपास मौजूद लोगों ने किशोरी के परिजनों को जानकारी दी। यूपी 112 व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका इकलौती बहन थी। हादसे से मां सुनीता व भाई का रो-रो बेहाल हैं। भरतकूप थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल से लगभग पांच किमी आगे पिकअप चालक वाहन सड़क किनारे खड़ा कर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर वाहन बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed