{"_id":"6390dbb16276aa39ed49d509","slug":"chitrakoot-panic-among-traders-due-to-sgst-raids-chitrakoot-news-knp732302069","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एसजीएसटी के छापों से व्यापारियों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एसजीएसटी के छापों से व्यापारियों में दहशत
विज्ञापन
फोटो-7- एसजीएसटी के छापेमारी की जानकारी पर बंद पड़ी दुकानें। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। राज्य एवं वस्तु सेवाकर (एसजीएसटी) की तीन टीमों ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। इससे व्यापारियों में दहशत है। ज्यादातर दुकानदार दुकान बंद कर घर में बैठ गए हैं। बुधवार को टीम ने शहर के पुरानी बाजार, नई बाजार कपड़े, फर्नीचर, व लोहे का कारोबार करने वाली दुकानों में कार्रवाई की है। इन दुकानों में टीम के सदस्यों ने स्टाक व बिल का मिलान किया। कई जगह से जरूरी कागजात अपने पास रखे हैं।
टीम में शामिल ज्वाइंट कमिश्नर विजय सोनी ने बताया कि कर चोरी की लेकर शासन के निर्देश पर कार्रवाई चल रही है। हाल में ही में बाहर की टीमों ने सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की की थी। कुछ प्रतिष्ठानों की शिकायतें मिली थी। इसी के मद्देनजर चिह्नित फर्मों में एक साथ छापा मारा गया है।
जांच टीमें फर्म की बिक्री व खरीद के कागजातों का मिलान कर रही है। शहर के अलावा सीतापुर, भरतकूप, शिवरामपुर के कई स्थानों पर जांच कर जरूरी कागजात लिए गए हैं।
विज्ञापन
अब जांच के बाद कर चोरी सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। इन टीमों की छापेमारी से खासी दहशत है। सुबह दुकान खुलने के बाद जैसे ही पता चलता है कि छापा वाली टीम आई है तो दुकानें बंद कर दुकानदार घर चले जाते हैं।
छोटे व्यापारियों का किया जा रहा शोषण
एसजीएसटी की टीमों के छापे की कार्रवाई पर राजनैतिक दलों के नेताओं और व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा व सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि एसजीएसटी की टीमेें छोटे प्रतिष्ठनों पर छापा मार रही है। इन प्रतिष्ठानों पर तीन से एक दो हजार रुपये की ही दिनभर में बिक्री होती है। इस कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार व्यापारियों का शोषण करा रही है।
अनूप दुबे