फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot Panchayat Election 2021 update

चित्रकूट पंचायत चुनाव: बसपा की नजर अध्यक्ष की सीट पर, कुर्सी के लिए सपा-बसपा का हो सकता है गठबंधन

Fri, 07 May 2021 01:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 07 May 2021 01:20 PM IST
सार

सपा के पास 5 और बसपा के पास 6 सदस्य हैं और दो निर्दलीय है, इस प्रकार कुल मिलाकर 13 सदस्य हो जाते हैं। इस समीकरण से अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। भाजपा के पास सिर्फ  4 सदस्य ही हैं।

विज्ञापन
Chitrakoot Panchayat Election 2021 update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब लोगों की निगाहें जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के पदों पर हैं। जिला पंचायत के 17 वार्डों में सर्वाधिक सीटें बसपा समर्थित प्रत्याशियों के पास हैं। बसपा नेताओं का मानना है कि 2 निर्दलीय हैं वह भी बसपा का साथ देने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन


यदि ऐसा हुआ तो जिला पंचायत में बसपा का अध्यक्ष होगा। इनमें मीरा भारती सरैंयां वार्ड, संगीता वर्मा रैपुरा वार्ड और प्रेमचन्द्र वर्मा उर्फ  खिचरूवा ओरा वार्ड से प्रबल दावेदार के रूप में चर्चा में हैं। उधर, सपा-बसपा के नेताओं की गुप्त बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर हुई है।
विज्ञापन


जिसमें समीकरण बैठाये जा रहे हैं । सपा के पास 5 और बसपा के पास 6 सदस्य हैं और दो निर्दलीय है, इस प्रकार कुल मिलाकर 13 सदस्य हो जाते हैं। इस समीकरण से अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। भाजपा के पास सिर्फ  4 सदस्य ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अशोक जाटव अनुसूचित जाति से पहाड़ी वार्ड के सदस्य के रूप में विजयी हुए हैं। पार्टी उन्हें अध्यक्ष पद के लिये प्रत्याशी घोषित कर सकती है। पर पार्टी के पास बहुमत नहीं है। लेकिन यह बात तय है कि यदि सपा-बसपा का मजबूत गठबंधन हो गया तो भाजपा की डगर काफी कठिन होगी।


भाजपा नेताओं की मानें तो हर हाल में अध्यक्ष पद भाजपा के ही पास रहेगा। कई बागी व अन्य दलों के समर्थित जीते सदस्य उनके संपर्क में हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे इस बात को पहले भी कह चुके हैं कि चाहे जैसे हो भाजपा किसी सूरत में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अपने हाथ से नहीं जाने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed