फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

नहीं पहुंची एंबुलेंस, ई-रिक्शे पर हुआ प्रसव

Wed, 05 Aug 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
चित्रकूट। मुख्यालय से सटे बनकट गांव की गर्भवती के प्रसव पीड़ा होने की सूचना के घंटों बाद भी एंबुलेंस न पहुंचने पर परिजन गर्भवती को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल की गेट के पास ई रिक्शे पर ही प्रसव हो गया। आनन-फानन जिला अस्पताल के कर्मियों ने भर्ती किया है। इस संबंध में सीएमओ डा. विनोद कुमार ने कहा कि मामले को एंबुलेंस संचालक से जानकारी मांगी गई है। एडीएम जीपी सिंह ने कहा कि समय से एंबुलेंस न पहुंचने की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बांदा के ओरन विसंडा निवासी प्रसूता वंदना देवी पत्नी अरुण कुमार रक्षाबंधन पर मायके बनकट आई थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया। आरोप लगाया कि एक घंटे इंतजार के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसी बीच प्रसव पीड़ा अधिक होने पर परिजन ई-रिक्शा से लेकर जिला अस्पताल के गेट जैसे पहुंचे तो ई रिक्शे पर ही प्रसव हो गया। इस पर जच्च-बच्चा को स्वास्थ्य कर्मियों ने वार्ड में भर्ती किया है। दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। परिजनों ने एंबुलेंस के न पहुंचने पर आक्रोश जताया है। उन्होेंने कहा कि मुख्यालय के जिला अस्पताल से महज पांच किमी दूरी पर ही एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed