{"_id":"5ef0eeff8ebc3e43223647ea","slug":"chitrakoot-news-chitrakutt-news-knp56701334","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
फोटो-9- कलक्ट्रेट परिसर में ए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षक भर्ती व पशुधन विभाग में हुए घोटाले की जांच कराने की मांग को लेकर राज्यपाल संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम राम प्रकाश को सौंपा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी विभागों में जितनी भी भर्तियां हो रही है उन सब में घोटाला उजागर हो रहा है। हाल ही में 69 हजार भर्ती में घोटाला किया गया है। इस मामले में सरकार के मंत्रियों से जुड़े लोग पकड़े गए। सरकार ने खुद को बचाने के लिए जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का स्थानांतरण भी कर दिया। ज्ञापन में घोटालों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सजा दिए जाने की मांग की गई है।
रंजना पांडेय ने कहा कि पशु पालन घोटाला और अन्य कई प्रकार के घोटाले इस सरकार में हुए हैं। इसकी भी निष्पक्ष जांच हो। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, विनय सिंह चौहान, यमुना प्रसाद शुक्ला, कामता प्रसाद द्विवेदी, कृष्णराज सिंह, अनूप शुक्ला, विजयमणि त्रिपाठी, संजय मिश्रा, गणेश मौर्य, भोला नामदेव व किशन मौजूद रहेे।