फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

खरसेड़ा गांव की सड़कों की हालत जर्जर

Sat, 20 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
फोटो- 11- खरसेंडा गांव की खस्ताहाल व जलमग्न कच्ची सड़क - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लॉक के खरसेड़ा गांव में संपर्क मार्ग व गलियों की हालत जर्जर है। एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश का पानी सड़क के गड्ढों में भरा है। साथ ही कीचड़ फैला है। इससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। समस्या के निदान के लिए ग्रामीणों ने डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

खरसेड़ा गांव में संपर्क मार्ग और गांव की गलियों की सड़क की गिट्टी उखड़ गई है। इससे गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश व घरों से निकलने वाला पानी इन गड्ढों में भरा रहता है। तेज बारिश होने पर समस्या और बढ़ जाती है। सड़क पर कई स्थानों में कीचड़ होने से वाहन भी फंस जाते है। गांव के प्रधान व ब्लॉक कार्यालय में अफसरों को कई बार समस्या बताई गई, लेकिन सड़क ठीक नहीं हुई। नालियों की सफाई भी नहीं हुई। गांव के शुभम मिश्र, भारत भूषण, सोनू पांडेय, विमला, शशिकांत, अरविंद, मोतीलाल, अनिल ने डीएम को पत्र देकर बारिश के पूर्व गांव की सड़कें बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed