{"_id":"621bbe2e36557b5456514c10","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp6829447117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानाजी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानाजी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भारतरत्न नानाजी देशमुख की 12 वीं पुण्यतिथि चित्रकूट में परंपरागत तरीके से मनाई गई। दीनदयाल परिसर में लगी उनकी प्रतिमा पर मध्य प्रदेश शासन के कई मंत्री, सांसद व विधायकों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
रविवार को सियाराम कुटीर और उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम, भाजपा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, वन मंत्री एवं प्रभारी सतना विजय शाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, सतना सांसद गणेश सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा, मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रघुराज कंसाना आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।
इसी दौरान मंच से रामायण से जुडे़ प्रसंगों की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद दीनदयाल परिसर के ग्राउंड में भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम हुआ। शाम को संस्कृति संचालनालय भोपाल की टीम द्वारा भक्ति मति शबरी वनवासी लीला नाटक की प्रस्तुति की गई। निर्देशक गुरु निर्मल दास एवं संगीत संयोजक मिलिंद त्रिवेदी तथा आलेख योगेश त्रिपाठी का योगदान रहा।