फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

सपा जातिवादी, कांग्रेस परिवारवादी: स्वतंत्र देव

Thu, 24 Feb 2022 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
ोटो-13- जिला मुख्यालय में भाजपा की जनसभा में संबोधन करते प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम कर देश व प्रदेश में सरकार को सफलता के मुकाम पर पहुंचाया है। आज अयोध्या में मंदिर बन रहा है। धार्मिक स्थानों का विकास हो रहा है तो कांग्रेसी भाजपा नेताओं पर सांप्रदायिक होने के आरोप लगा रहे हैं। ऐसा है तो मैं भी सांप्रदायिक हूं। कांग्रेस की सरकारों ने देश की आजादी में भाग लेने वालों को भूलकर अपने परिवार के सदस्यों को ही याद रखा। सपा पर कटाक्ष कर कहा कि यह जातिवादी पार्टी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के बेडीपुलिया बस स्टैंड के पास हुई जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक समय कांग्रेस के नेता अटल जी को चिढ़ाते थे कि भाजपा हम दो, हमारे दो वाली पार्टी है। कभी सत्ता में नहीं आएगी। अटल जी ने हार नहीं मानी उन्होंने भाजपा को सत्ता दिलाई। आरोप लगाया कि सपा एक ही जाति की पार्टी है। इसमें भी परिवार के सदस्यों का ही भला किया जाता है। यूपी में योगी एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे तो एक घंटे में बचे हुए गुंडे भाग जाएंगे। आतंकवाद को सपा सरकार में बढ़ावा दिया जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, प्रदेश मंत्री देवेश कुमार, सांसद आरके सिंह पटेल, कटनी विधायक संजय पाठक, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बद्री प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, विधानसभा प्रभारी संतोष गुप्ता, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में परमहंस त्रिपाठी, रोहित बुधौलिया, राकेश कुमार निषाद, अमर सोनी, राजा साहू, गुलाब चंद्र रैकवार, रानू कुशवाहा, संतोष कुमार, हरीओम कुशवाहा, कमल कुमार समेत 12 से अधिक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा के मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जिले में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार सुबह भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा करेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed