{"_id":"61f80bbfcddd33068f3db2ef","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp6781352136","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संगठनों ने विश्वासघात दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संगठनों ने विश्वासघात दिवस मनाया
विज्ञापन
फोटो- 6- विश्वासघात दिवस पर किसानों को संबोधन करते भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 31 जनवरी को मनाये जाने वाले विश्वासघात दिवस को लेकर भारतीय किसान यूनियन व किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। किसानों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार उनके साथ वादाखिलाफी कर रही है। जिसके विरोध में वह धरना देने के लिए मजबूर हुए हैं। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी पूजा यादव को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामसिंह ने कहा संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले केंद्र सरकार से 9 दिसंबर को मुद्दों पर बातचीत हुई थी। जिसमें आश्वासन दिया गया था कि मांगे मान ली जाएगी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मऊ तहसील अरुण तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने एमएसपी के मुद्दे पर कमेटी के गठन की कोई घोषणा नहीं की है। कर्वी तहसील के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले में किसान धान बेचने के लिए तीन माह से भटक रहा है। खाद भी नहीं दी जा रही है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह, राजकिशोर, तीरथ प्रसाद, उदयनारायण सिंह, ओमनारायण गर्ग, नरेश सिंह, रामेश्वर सिंह, जसवंत चौहान, अर्जुन सिंह, कमलेश कुमार, रमेश चंद्र पाठक, नरेश तिवारी, बद्री आदि मौजूद रहे।
वहीं उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने भी सदर तहसील परिसर में धरना देकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें राज्य कार्यसमिति के सदस्य रूद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि किसान विरोधी सरकार को जनता आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। देश में एक बार फिर से बड़ा आंदोलन करने की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर अजय सिंह, ओम प्रकाश, शिवशंकर मिश्र, चुनकू राम, लल्लूराम त्रिपाठी, शिवम द्विवेदी, अली कामरेड़, पवन कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।