फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

वोटरों को बताएं प्रत्याशियों का अपराधिक इतिहास

Thu, 13 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
फोटो- 3- मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बोलते एडीआर के समन्वयक अनिल शर्मा। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ(चित्रकूट)। एडीआर की ओर से कस्बे महामति प्राणनाथ महाविद्यालय में चुनाव सुधार और युवा संवाद विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मतदाताओं के अधिकारों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

चुनाव सुधार के लिए कार्य करने वाले संगठन एडीआर (एसोसिएशन फार डेमोक्रडिट रिफामर्स) के प्रदेश कोआर्डिनेटर अनिल शर्मा ने कहा कि मतदान करने से पहले मतदाता को प्रत्याशी के बारे जानकारी होना चाहिए कि यह वोट देने लायक है या नहीं। अगर अपराधी यदि टिकट पाता है तो उसके अपराध के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दी जाए। आरोपी प्रत्याशियों के मुकदमों की सूची भी मतदान पर्ची के साथ उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

कवि केशव तिवारी ने कहाकि जनप्रतिनिधियों को मिलने वाले लाभ को खत्म करना चाहिये। आम जनता को प्रत्याशियों के कार्यों की जानकारी देना भी जरूरी होना चाहिए। सुंदर लाल सुमन ने कहा कि मतदाता को खुद जागरूक होना चाहिये। राजनीति को अपराध मुक्त बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में लोगों को वोट डालने के लिए भी प्रेरित किया गया। एसडीएम नवदीप शुक्ला, तहसीलदार शशिकांत मणि, ईओराम आशीष वर्मा, डॉ. एस कुरील, कर्मोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed