फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Missing girl's body found in well, accused of kidnapping and murder

चित्रकूट : कुएं में मिला लापता किशोरी का शव, अपहरण कर हत्या का आरोप

Thu, 08 Sep 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Missing girl's body found in well, accused of kidnapping and murder
फोटो-5- राजापुर के पास कुएं में मिले किशोरी के शव को देखते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पियरिया माफी गांव की चार दिन पूर्व लापता 15 वर्षीय किशोरी का शव बुधवार को गांव के कुएं में मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। सूचना पर एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे। पिता की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चार संदिग्धों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

पियरिया माफी गांव के रामबाबू त्रिपाठी ने बताया कि चार दिन पूर्व उनकी 15 वर्षीय बेटी शीलू उर्फ शालू लापता हो गई थी। गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण का शक जताकर थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार की सुबह गांव के कुएं के पास बने घर में रहने वाले बबलू ने बताया कि दुर्गंध आने पर कुएं में झांककर देखा। कुएं में शव देखकर उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल में पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। शव की शिनाख्त होते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आरोप लगाया कि चार दिन से पुलिस से किशोरी का पता लगाने की मांग करते रहे, लेकिन पुलिस टीम ने उसे ढूंढने का प्रयास नहीं किया। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही एसपी अतुल शर्मा व एएसपी चक्त्रस्पाणि त्रिपाठी डॉग स्क्वायड टीम के पास घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। क्षेत्राधिकारी राजापुर भास्कर वर्मा, पहाड़ी थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी, रैपुरा थानाध्यक्ष राकेश मौर्य, सरधुआ थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चार संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ की है। एसपी ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। सभी बिंदुओं पर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed