फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Minister of State blessed the newly wedded

Chitrakoot News: राज्यमंत्री ने नव वरवधू को दिया आशीर्वाद

Sun, 27 Nov 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Minister of State blessed the newly wedded
फोटो-1-सामूहिक शादी समारोह में वर वधू को आशीर्वाद देते समाज के प्रतिनिधिगण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कान्य कुब्ज वैश्य समाज के दो दिवसीय कन्यादान समारोह में 11 जोड़ों का विवाह रीति रिवाज के साथ हुआ। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। समाज के पदाधिकारियों ने नवयुगल को उपहार प्रदान किया।
विज्ञापन

कान्यकुब्ज वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णदास गुप्ता की मौजूदगी में 26 व 27 नवंबर को दो दिवसीय कन्यादान समारोह राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर में हुआ। रविवार को जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने शिरकत कर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सम्मेलनों में शादी करने से अनावश्यक होने वाले खर्च की बचत होती है। हर वर्ग के लोगों को ऐसे आयोजनों को करना चाहिए। समाज में एकजुटता का भाव हो। उन्होंने नवयुगल के सुखमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन

समाजसेवी रामबाबू गुप्ता ने बताया कि 11 जोड़ों का विवाह रीतिरिवाज के साथ कराया गया है। उप्र समेत अन्य प्रांत के लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। नवयुगल को उपहार स्वरूप सिलाई मशीन, मिक्सी, डिनर सेट, पलंग, बिछिया, सोने की कील दी गई है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज उर्फ फुकड़ू, संरक्षक जय नारायण भारती आदि समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed