फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Memorandum submitted to SP's Sadar MLA

Chitrakoot News: सपा के सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sun, 11 Dec 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Memorandum submitted to SP's Sadar MLA
फोटो-8- सदर विधायक अनिल प्रधान को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर (चित्रकूट)। भारतीय किसान यूनियन की किसान पंचायत ग्राम पंचायत सगवारा में जिलाध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि सदर विधायक अनिल प्रधान भी मौजूद रहे। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंडल सचिव उदय नारायण सिंह, जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने सदर विधायक को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। कहा कि सदन में किसानों के साथ हुई वादाखिलाफी की चर्चा करते हुए अपने माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन भेजें।
विज्ञापन

रविवार को हुई पंचायत में अन्ना जानवरों, खाद, पानी, बिजली की समस्या छाई रही। जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसानों का आंदोलन समाप्त हुए 13 माह हो चुके है। सरकार ने वादा किया था कि गारंटी कानून बनायेंगे। किसानों को उनकी उपज का मूल्य निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक राज्यों में किसानों पर आंदोलन के दौरान लगाए गए मुकदमे वापसी, किसान समिति का गठन कर समस्याओं का अवलोकन कराने का वादा किया था। आज भारत सरकार किसानों से किये गए अपने वादों से मुकर रही हैं। किसानों के हत्यारे के आरोपी केंद्रीय मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया गया। पंचायत में उपाध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह, कुलदीप, विनय त्रिपाठी, राजकिशोर सिंह, योगेंद्र सिंह, रमेश फौजी, जयनारायण सिंह, रामबालक पाल आदि किसान, मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed