फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Kishore commits suicide, family members expressed apprehension

अतिक्रमण पर गरजा पालिका का बुलडोजर

Mon, 17 Oct 2022 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Kishore commits suicide, family members expressed apprehension
फोटो-11-रामघाट पर अतिक्रमण हटाता बुल्डोजर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी के रामघाट समेत अन्य तीर्थ स्थलों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। सुंदरीकरण में बाधा बनीं मंदाकिनी नदी किनारे बनी दुकानों को बुलडोजर से हटवाया गया है। जिन दुकानदारों के पास स्वामित्व के कागज हैं, उन्हें उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया। जिनके कागज नहीं मिले, उनकी दुकानें ढहाई गईं। इस दौरान कई बार दुकानदारों से तीखी नोकझोंक की स्थिति बनी। नगर पालिका प्रशासन पर जबरदस्ती करने के आरोप दुकानदारों ने लगाए।
विज्ञापन

मंदाकिनी नदी किनारे रामघाट से लेकर बूड़े हनुमान मंदिर तक घाट बने हैं, लेकिन रामघाट के आधे हिस्से के बाद सीतापुर की ओर जाने वाली बस्ती की तरफ नदी की साइड में दुकानें बनी होने से रास्ता बेहद संकरा है। मंदाकिनी का घाट भी आधा दबा रहता है। तत्कालीन डीएम विशाख जी अय्यर के कार्यकाल में इसके चौड़ीकरण की योजना बनी थी। इसे डीएम अभिषेक आनंद की अगुवाई में अमली जामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को रामघाट से बूढ़े हनुमान मंदिर के घाट की ओर बनी दुकानों को बुलडोजर से हटाया गया। दुकानदार बच्चा अग्रहरि, शिवकुमार केशरवानी, विक्रम, संजीत मोदनवाल, संतोष कोटार्य, शुभम केशरवानी, रंजीत व सोनू गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों से अभद्रता की। इससे कई बार तनाव की स्थिति बनी, लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी की रजामंदी से कराए जा रहे विकास कार्य
डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि इस अतिक्रमण के हटने से रामघाट का सुंदरीकरण व चौडीक़रण होगा। इससे श्रद्धालुओं के आवागमन में परेशानी भी कम हो जाएगी। इस प्रस्ताव में जिन दुकानदारों के पास स्वामित्व के कागज हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। जिनके पास कागज नहीं है, उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। सभी की रजामंदी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed