{"_id":"634c55b4082d4b16702d5885","slug":"chitrakoot-kishore-commits-suicide-family-members-expressed-apprehension-chitrakoot-news-knp723632267","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने की खुदकुशी, परिजनों ने जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने की खुदकुशी, परिजनों ने जताई आशंका
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। घर से निकले किशोर का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है।
मऊ थाना क्षेत्र के बौसड़ा के बन्ना गांव निवासी बृजमोहन निषाद ने बताया कि बेटा शिवबरन निषाद (17) शनिवार की सुबह घर से खाना खाकर बाजार के लिए निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
रविवार की सुबह कुछ लोग शौच के लिए गए तो सिपाहीलाल के बगीचे में महुआ के पेड़ पर साड़ी के फंदे से शव लटकता देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक तीन भाई, तीन बहनों में बड़ा था।
वह दूसरे जिले में खुद का रोजगार करता था। त्योहार पर घर आया था। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।